राजापाकर: राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में छठवर्ती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य
चैती छठ के मौके पर मंगलवार को शाम 5:00 बजे के बाद छठवृत्ति महिलाओं ने अस्ता चलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठवृत्ति महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से फल फूल नैवेद्य आदि लेकर छठ घाट पर उपस्थित होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। तथा परिवार में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।