चूरू। नगर परिषद के टाउन हॉल में मंगलवार को वार्ड 42 व 43 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कृषि भूमि नियमन के तहत 6 पट्टे, 69-ए नियमन के 3 पट्टे, भवन निर्माण स्वीकृति 2, नामांतरण 3, पट्टा पुनरावेदन 4 और संशोधन का 1 पट्टा जारी किया गया।