➡️ मुख्य मंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 की तैयारी के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक
मुख्य मंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 की तैयारी के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विवेक केवी ने समीक्षा बैठक ली।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत तृतीय किश्त प्राप्त अपूर्ण आवासों को आगामी 01 माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5-5 व्यक्तिगत शौचालय हेतु आवेदन ऑनलाईन करने हेतु निर्देशित किया गया जनपद पंचायत अंतर्गत स्वीकृत आंगनवाड़ी,पंचायत एंव सामुदायिक पंचायत भवन को आगामी बैठक के पूर्व पूर्ण करने हेतु सहायक यंत्री एंव उपयंत्री को निर्देशित किया। समग्र की ईकेवायसी की समीक्षा की जाकर आगामी 15 दिवस में शतप्रतिशत ईकेवासी करने हेतु निर्देशित किया। संबंल 2.0 योजना अंतर्गत जो भी आवेदन लंबित है, उन्हे एक सप्ताह में पंजीयन कराने हेतु निर्देशित किया गया। पीएम पोषण योजना अंतर्गत लोकस पोर्टल पर लंबित स्वसहायता के समूह के पंजीयन आगामी 01 सप्ताह में पूर्ण किए जावें।
बैठक में जनपद पंचायत के सीईओ, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं सचिव एवं योजनाओं के प्रभारी, पीएचई के सहायक यंत्री, उपयंत्री, श्रम विभाग के सहायक आयुक्त , समाजिक न्याय के उप संचालक एवं समग्र अधिकारी, उपस्थित रहें।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026