होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल में की मुलाकात, गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ाने पर हुई चर्चा
नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शनिवार को भोपाल स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर गेहूं-चना उपार्जन और उर्वरक आपूर्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा की। राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई कर दी है और अब बड़े किसानों को भी इसमें शामिल किया गया है।