बदायूं: थाना अलापुर क्षेत्र के उसहैत-म्याऊं मार्ग पर ढका पुलिया के समीप 2 बाइकों की आपस में हुई जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 7, 2024 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के उसहैत-म्याऊं मार्ग पर ढका पुलिया के समीप शनिवार शाम को दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें बदायूं की दातागंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तकिया वार्ड नंबर 14 के रहने वाले 39 वर्षीय मो. शाकिर पुत्र सादिक उर्फ पुत्तन की मौत हो गई। वहीं अलापुर थाना क्षेत्र के यादव नगला गांव के रहने वाले भगवान सिंह पुत्र हीरालाल की मौत हो गई।