बदायूं: उझानी-बिल्सी रोड पर बांकेलाल ईंट भट्टे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत।
Budaun, Budaun | Jul 7, 2024 बदायूं के उझानी और बिल्सी रोड पर बांकेलाल ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक सोनू पुत्र शीशपाल निवासी रिसौली थाना बिल्सी का रहने वाला है।