वारासिवनी: वारा फ्लाईओवर दो साल में बनकर तैयार, 10 अप्रैल से गाड़ियां दौड़ेंगी: पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि 250 मीटर लंबे वारा रेलवे फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह 10 बजे से आवागमन शुरू होगा। लगभग 40 करोड़ की लागत से बना यह पुल दो साल में तैयार हुआ है। कार्यक्रम में सांसद, जिलाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया गया है।