शाजापुर: जयेश्वर महादेव मंदिर में माता बहिनों ने 151 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि विधान से विधान से उनका अभिषेक पूजन
पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की300वी जयंती वर्ष में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह समिति ने रविवार को स्थानीय जयेश्वर महादेव मंदिर पर प्रथम कार्यक्रम का श्री गणेश किया.इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित माता बहिनों ने मिट्टी के151पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर उनका विधि विधान से अभिषेक पूजन मंदिर पुजारी भूपेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में किया