शाहजहाँपुर। जनपद के उच्चाधिकारियों ने रविवार को थाना कांट क्षेत्र के ग्राम कुर्रिया कलां स्थित प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में मत्था टेककर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की और आगामी त्योहारों व भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।