हरदोई: गुलामऊ गांव में चारे की मशीन को लेकर हुआ विवाद,हरिहर और राम ने नंदकिशोर को लाठी डंडों से पीटा,जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Jun 9, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के गुलामऊ गांव निवासी नंदकिशोर पुत्र श्रीपाल ने बताया कि उसकी चारा की मशीन पर उसके चाचा हरिहर और राम जबरन कब्जा करना चाहते हैं।जब उसने इसका विरोध किया तो इन लोगों के द्वारा नंदकिशोर के साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई।जिसमें नंदकिशोर को गंभीर चोटे आई है।परिजनों द्वारा घायल नंदकिशोर को हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।