कोल: गोंडा में महिला ने पति व दोस्तों पर लगाया संपत्ति से हिस्सा न देने व जान से मारने की धमकी का आरोप, SSP से शिकायत
Koil, Aligarh | May 1, 2024 गोंडा की रहने वाली महिला ने पति पर संपत्ति से हिस्सा न देने व पति के दोस्तों पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया पति CRPF से रिटायर्ड है और तब से वह अलग रहता है। महिला का आरोप है कि पति ने रिटायरमेंट में मिले पैसे को शराब व दोस्तों के साथ उड़ा दिया है। शिकायत लेकर महिला SSP कार्यालय पहुंची और SSP से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।