कोल: सारसौल,नशेड़ी पति ने पत्नी, बच्चों व रिश्तेदार को चाकू मारकर किया घायल, पति को पुलिस ने लिया हिरासत में
Koil, Aligarh | Apr 30, 2024 थाना बन्नादेवी इलाके के सरसौल में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी, दो बच्चों और एक रिश्तेदार लड़की को चाकू से गोदकर घायल कर दिया।सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को उपचार के लिए मंगलवार की रात जिला अस्पताल पहुँचाया।जहाँ उनका उपचार जारी है।नशेड़ी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है।