कोल: जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे 2 अभियुक्तों को थाना जवाँ पुलिस ने कलूपुरा इमलोठ से किया गिरफ्तार,भेजा जेल
Koil, Aligarh | May 1, 2024 थाना जवाँ पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए,जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त गुरुमुख पुत्र हरभजन सिंह व इंदल सिंह पुत्र हरभजन सिंह को ग्राम कलुपुरा इमलोठ से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया मंगलवार को अग्रिम कार्रवाई करने के उपरांत दोनों अभियुक्तो को समय रहते न्यायिक हिरासत में भेज दिया।