हज़ारीबाग: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उपायुक्त ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
अंबेडकर जयंती पर उपायुक्त ने किया माल्यार्पण हजारीबाग, 14 अप्रैल: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहब के विचारों को अपनाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की अपील की। इस मौके पर नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।