भैयाथान: सूरजपुर के झिलमिली थाना क्षेत्र के गंगौटी गांव में तालाब में डूबने से 30 वर्षीय युवक की हुई मौत
तालाब में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत सूरजपुर के झिलमिली थाना क्षेत्र के गंगौटी गांव में तालाब में डूबने से 30 वर्षीय युवक कन्नीलाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक तालाब में नहाने गया था, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची D.D.R.F. टीम ने रेस्क्यू कर शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।