पिंड्रा: श्रावण में कांवड़ियों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने वरुणा और गोमती जोन का किया निरीक्षण
वाराणसी में श्रावण मास के सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया।।इस मौके पर मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस थानों के प्रभारियों के साथ अधिकारियों ने बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वही कावड़ यात्रा के रूट में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसे लेकर की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।