फरसगांव: अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, बड़ेडोंगर के पेट्रोल पंप में डब्बों में पेट्रोल भराने लगी लंबी कतार
फरसगांव क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैलते ही पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ेडोगर पेट्रोल पंप सहित कई पंपों पर गुरुवार सुबह से बाइक, कार और डब्बों में पेट्रोल भरवाने लंबी कतारें लगी रहीं।अफवाह के चलते लोग ईंधन जमा करने पहुंचे। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों ने पर्याप्त स्टॉक होने की बात कहते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने कहा