अनूपपुर: छीर धारा योजना शिविरों तक सीमित, जमीनी स्तर पर लाभ का इंतजार
ग्राम पटना कला में आयोजित शिविर में अधिकारियों ने छीर धारा ग्राम योजना के बड़े दावे किए, लेकिन ग्रामीणों और पशुपालकों को अब भी वास्तविक लाभ मिलने का इंतजार है। शिविर में औपचारिक जानकारी, टैगिंग और दवा वितरण तक ही गतिविधियां सीमित रहीं, जबकि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और आय दोगुनी करने के दावों पर सवाल बने हुए हैं।