गोरखपुर: शादी नहीं तो जान दे दूंगी, 60 फीट ऊंची बिल्डिंग पर चढ़ी युवती, प्रेमी ने बचाई जान
गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर निर्माणाधीन एम्स की करीब 60 फीट ऊंची छत पर चढ़ गई। परिवार से नाराज युवती ने नीचे खड़े लोगों से कहा कि अगर उसकी शादी प्रेमी से नहीं कराई गई तो वह छत से कूदकर अपनी जान दे देगी।घटना की जानकारी मिलते ही एम्स थाना पुलिस, युवती के परिजन और बड़ी संख्या