पटेरा: दमोह कलेक्टर ने वमनपुरा स्कूल का औचक निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन में कमियों पर सुधार के निर्देश दिए
Patera, Damoh | Jul 18, 2026 दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने शनिवार सुबह 11 बजे करीब पटेरा विकासखंड के ग्राम वमनपुरा स्थित शासकीय स्कूल का औचक निरीक्षण किया,कलेक्टर ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया,स्कूल के मध्यान्ह भोजन किचन का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।