मलिहाबाद: थाना माल पुलिस टीम के द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 2 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, 4 केस थे दर्ज
थाना माल पुलिस टीम के द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। दोनों गैंग लीडरों के खिलाफ चार केस दर्ज थे और उनकी खोजबीन पुलिस लंबे समय से कर रही थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में आगे की जांच पड़ताल स्थानीय थाना पुलिस फोर्स के द्वारा की जा रही है।