पंचदेवरी: पंचदेवरी प्रखंड सभागार में पोषण भी, पढ़ाई भी’ कार्यक्रम पर सेविकाओं का प्रशिक्षण आयोजित।
महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत बुधवार को दोपहर 12 बजे प्रखंड सभागार में ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी आयुष राज आलोक की देखरेख में हुआ। प्रशिक्षक प्रखंड समन्वयक अमलेश गिरि तथा पर्यवेक्षिका रीना गुप्ता एवं शाहजिदा खातून ने सेविकाओं को बा