कटनी नगर: पुरैनी चौराहे के पास पिकअप वाहन ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, घटना का CCTV फ़ुटेज आया सामने
कूठला थाना अंतर्गत पुरैनी चौराहे के पास आज रविवार दोपहर 12:20 मिनट पर एक पिकप वाहन चालक ने यहाँ से गुजर रहें बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारदी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। घटना आज रविवार दोपहर 12:20 मिनट पर घटित हुई। इस घटना बाइक सवार युवक बाल-बाल बचे जिन्हें मामूली चोटें आई है। सूचना पर कूठला पुलिस घटनास्थल पहुँची थी।