कटनी नगर: खेलते समय झूले की रस्सी किशोर के गले में फंसी, हुआ बेहोश, कूठला क्षेत्र के रैपुरा की घटना
कुठला थाना अंतर्गत बिलहरी चौकी क्षेत्र के रैपूरा में घर के आंगन में झूला झूलते समय असावधानीवश झूले की रस्सी किशोर के गले मे फंस गई । इस घटना के बाद किशोर अचेत अवस्था मे पहुँच गया। परिजनों जब घर के आंगन में पहुँचे तो किशोर की हालत देख उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां उसका इलाज जारी है। घटना आज रविवार सुबह 11 बजे घटित हुई।