बारां: ओलावृष्टि से फसल खराबी का विधायक राधेश्याम बेरवा ने किया सर्वे, अधिकारियों को दिए त्वरित मुआवजे के निर्देश
Baran, Baran | Apr 5, 2026 विधानसभा क्षेत्र बारां-अटरू में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद विधायक राधेश्याम बेरवा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों की फसल की गिरदावरी शीघ्र पूर्ण कर निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि उन्हें समय पर उचित मुआवजा मिल सके