थरथरी: प्रखंड कार्यालय में 'पोषण भी पढ़ाई भी' के दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
चंडी प्रखंड कार्यालय के कार्यशाला भवन में आयोजित तीन दिवसीय दूसरा बैच का प्रशिक्षण 'पोषण भी पढ़ाई भी' का समापन बुधवार को शाम चार बजे हुआ। बता दें कि चंडी प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत बैचवार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण नवचेतना,अनौपचारिक शिक्षा और दिव्यांगता विषय पर आधारित है।