पिपरा: तुरी गांव के सड़क में गाइड वाइल निर्माण में संवेदक द्वारा लापरवाही से ग्रामीण नाराज़,जल्द निर्माण कराने का किया मांग
Pipra, Palamu | Jul 12, 2026 हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत तुरी पंचायत के तुरी गांव हो रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने रविवार के दोपहर 2:00 विरोध दर्ज कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा गाइड वाइल तथा नाली का निर्माण नहीं किया जा रहा है, जिससे गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है।