शिवपुरी नगर: कल सुबह बिजली का काम निपटाना है? तो हो जाएं सावधान, शहर के बड़े हिस्से में 5 घंटे ठप रहेगी सप्लाई
शिवपुरी शहर में अगर आप कल मंगलवार (7 जुलाई) को घर के जरूरी काम बिजली से निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली की आंख-मिचौली नहीं, बल्कि पूरे पांच घंटे का पावर कट रहने वाला है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33 के.व्ही. फतेहपुर फीडर के तहत आने वाले 11 के.व्ही. न्यू बस स्टैंड, मनियर, फतेहपुर