कोटकासिम: गो सम्मान आह्वाहन अभियान के तहत नई कार्यकारिणी का गठन, संदीप चौहान बने अध्यक्ष और आशीष को बनाया उपाध्यक्ष
Kotkasim, Alwar | Jun 21, 2026 राजस्थान गो सेवा समिति ने रविवार सुबह 11:00 बजे इसरोदा के राधे कृष्ण मंदिर में गो सम्मान आवाहन अभियान की बैठक आयोजित की। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई और ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ब्लॉक की कार्यकारिणी में संदीप चौहान को अध्यक्ष आशीष को उपाध्यक्ष विपिन को सचिव और ललित शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।