चानन: कुंदर गांव में जल जमाव से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने समाधान की मांग उठाई
चानन प्रखंड के कुंदर गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मुख्य सड़क पर जल जमाव की समस्या विकराल होती जा रही है.सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार पूर्वाह्न 11बजे मिली जानकारी के मुताबिक सड़क पर जमा गंदा पानी एवं कीचड़ से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.