हरित भारत, स्वस्थ भारत की ओर कोण्डागांव का कदम
ग्राम बावनपुरी, विश्रामपुरी में वनमंडल स्तरीय वन महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने पौधरोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया।
विकसित भारत जीरामजी के तहत 5,500 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने—
“हमारा संकल्प – एक पेड़, एक जीवन; हरित भारत, स्वस्थ भारत”
का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों, प्रतिभाशाली छात्राओं, तेंदूपत्ता संग्राहकों तथा वन संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संयुक्त वन प्रबंधन समितियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
वृक्षारोपण केवल प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।
#VanMahotsav2026 #EkPedMaaKeNaam #TreePlantation #EnvironmentProtection #Kondagaon HaritBharat SwasthBharat Chhattisgarh SushasanSarkar
73 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 4, 2026