झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सभी विभागों में नए शिक्षा सत्र से शुरू होंगी स्मार्ट क्लास, मिलेगी LED, इंटरनेट व रिकॉर्डिंग की सुविधा
Jhansi, Jhansi | Apr 8, 2025 झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित 37 विभागों में नए शिक्षा सत्र से स्मार्ट क्लास चलना शुरू होगा। सभी विभागों में स्मार्ट क्लास रूम बनना शुरू हो गए है। यूनिवर्सिटी के कुछ विभागों को छोड़ दें, तो कहीं भी स्मार्ट क्लास रूम नहीं है। बीयू ने कई विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों से शिक्षा, नवाचार और शोध को लेकर एमओयू कर लिया है।