झांसी: झांसी के बरुआसागर में युवक ने छोटी बहन को कन्या भोज में भेजकर लगाई फांसी, जिससे हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 8, 2025 झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र के एक युवक ने घर में फंसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने अपनी छोटी बहन को कन्या भोज में भेज दिया था। जब घर में कोई नहीं बचा तो उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बरुआसागर थाना क्षेत्र के बरेठी हनुमान खिरक के रहने वाले राम प्रसाद के दो बच्चे हैं। 18 साल का बेटा निरविंद कुशवाहा है और छोटी बेटी सविता है।