झांसी: पूर्व विधायक बाबू अयोध्या प्रसाद की 48वीं पुण्यतिथि पर खुशीपुरा में स्मृति दिवस समारोह मनाया गया
Jhansi, Jhansi | Apr 8, 2025 खुशीपुरा में वीरांगना झलकारी बाई भारत कोरी समाज संगठन के तत्वावधान में समाज सुधारक, प्रखर आर्य समाजी पूर्व विधायक बाबू अयोध्या प्रसाद की 48 वीं पुण्यतिथि पर स्मृति दिवस समारोह नई दिल्ली के बीड़ी व्यवसायी सेठ मथुरा प्रसाद के मुख्य आतिथ्य एवं सीमैप के वैज्ञानिक डा. आलोक कृष्णा की अध्यक्षता में बुधवार को खुशीपुरा में पानी की टंकी के पास मनाया गया।