झांसी: झांसी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में नहीं है शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था, धूप में लोग परेशान #jansamasya
Jhansi, Jhansi | Apr 8, 2025 जहां एक और सरकार हर घर जल, हर घर नल योजना लेकर आई है, तो वहीं दूसरी ओर झांसी के मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। पोस्टमार्टम हाउस में शव लेकर आने वाले लोगों को कई तरह की अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता है। दूर-दराज से बिलखते हुए आने वाले लोगों के लिए परिसर में बैठने का तो इंतजाम है, लेकिन शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है।