झांसी: झांसी के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन, सदर विधायक रहे मौजूद
Jhansi, Jhansi | Apr 8, 2025 भाजपा के 45वां स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें झाँसी विधानसभा के पाँच मण्डल शहर, सिविल लाइन, प्रेमनगर, शिवाजीनगर, सीपरी के सक्रिय सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, नगर विधायक रवि शर्मा ने की।