हज़ारीबाग: 10 गांवों में 15 बेटियों को सांसद मनीष जायसवाल ने लहंगा भेंट किया
लोकसभा सांसद मनीष जयसवाल ने हज़ारीबाग़ लोकसभा क्षेत्र के 10 गाँवो की 15 बेटियों को उनके विवाह के लिए उपहार स्वरूप लहंगा भेंट किया । लहंगा पाने वालों में पंचायत, रेबर,आराभुसाई, लुपुंग, शाहपुर,गदोखर ,कृष्णानगर, आदि गांवों के मिलाकर 15 बेटियों को उपहार स्वरूप लहंगा भेंट किया गया। परिजनों ने लोकसभा सांसद मनीष जसवाल के प्रति खूब आभार प्रकट किया है।