मोरनी: भोज नगर मोरनी से सेक्टर-14 पंचकूला कॉलेज में गई 22 वर्षीय छात्रा हुई लापता, दर्ज हुआ केस
भोज नगर मोरनी से एक 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी पंचकूला के सेक्टर-14 कॉलेज में पढ़ती है जो घर से कॉलेज के लिए गई थी लेकिन अभी तक वापस नहीं आई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।