मोरनी: धरमपुर कॉलोनी पिंजोर से 23 वर्षीय युवती हुई लापता, मामला दर्ज
धरमपुर कॉलोनी पिंजोर से 23 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती के पिता ने बताया है कि मेरी 23 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। जिसकी हमने तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है।