मोरनी: गांव बटवाल, रुड़की के तालाबों में मच्छरों के लारवा को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गंबूजिया मछलीयां छोड़ी
SMO डॉ.संजीव गोयल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.सुरेश भौसले के नेतृत्व में गांव बटवाल, मानकटबरा, रुड़की, रायपुररानी के तालाबों में मच्छरों के लारवा को खत्म करने के लिए वीरवार को गंबूजिया मछली छोड़ी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक प्रेमचंद ने कहा कि गंबूजिया मछली पानी में पनपने वाले मच्छरों के लार्वा को खाती है, जिससे मच्छर आगे नहीं फैलेंगे।