मोरनी: विधायक प्रदीप चौधरी ने पानी की किल्लत को लेकर सरकार को घेरा, मोरनी, कालका, पिंजौर में शुरू हो गई पीने के पानी की किल्लत
कालका हलके के मोरनी, पिंजौर, कालका में गर्मी के शुरूआती दिनो में पीने के पानी की पेश आ रही किल्ल्लत और खराब हो रहे पेयजल टयूबवेलों की मोटरो की जगह एमरजेंसी व्यवस्था न होने पर विधायक प्रदीप चौधरी ने आज भाजपा सरकार को आड़े हाथो लिया है। विधायक प्रदीप चौधरी शुक्रवार को बताया कि मोरनी इलाके के मांधना गांव के 5 दिनों से गबला बास में पीने का पानी नही है।