बहादुरगंज: बहादुरगंज नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में शॉर्ट सर्किट से आग, हज़ारों का सामान राख
बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 17 स्थित एक घर मे अचानक आग लगने का मामला प्रकाश में आया है.आग लगी की घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया.पीड़ित गृह स्वामी सईदुर रहमान ने मंगलवार को दोपहर के लगभग 12 बजे बताया की शॉर्ट सर्किट की लगी आग से हजारों रुपए का फेरी का सामान जलकर राख हो गया.