झांसी: गुरसरांय नगर के मंडी रोड पर निकाली गई श्रीमद् भागवत कथा की भव्य शोभा यात्रा, सैकड़ो श्रद्धालु रहे उपस्थित
Jhansi, Jhansi | Mar 12, 2024 श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए भागवत आचार्य पंडित बृजेश त्रिपाठी ने भागवत के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईश्वर सत्य और आनंद स्वरूप है जिसका ध्यान करने से जीवन में परम शांति प्राप्त होती है तथा व्यक्ति के जीवन से दैहिक दैविक तथा भौतिक तापों से छुटकारा मिल जाता है ।संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का पाठ आचार्य हरेंद्र शास्त्री ने किया।