झांसी: थाना प्रेम नगर क्षेत्र रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी लाखों रुपए के जेवरात और नगदी ले गया चोर, पुलिस जुटी जांच मे
Jhansi, Jhansi | Mar 12, 2024 मामला प्रेम नगर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी का है। जहां पर एस पी सिंह परिहार के घर पर अज्ञात चोरों ने हमला बोल दिया। पत्नी के मुताबिक वह लोग घर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वापस आकर देखा तो खिड़की टूटी हुई थी तथा अज्ञात चोर 1 लाख रुपए के आसपास की नगदी, 300 ग्राम सोने के आभूषण एवं करीब 700 ग्राम चांदी के आभूषण अज्ञात चोर चोरी करके ले गए।