घोसवरी: घोसवरी थाना क्षेत्र में चौहरमल मेला में मिला अज्ञात वृद्ध का शव, पुलिस ने किया बरामद
घोसवरी थाना क्षेत्र में आयोजित चौहरमल मेला मेला में पुलिस ने एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति के शव को बरामद किया। घटना कि जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक कि पहचान नहीं हो सकी है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।