भदेसर: भादसोड़ा में फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खेल बेनकाब, कृषि भूमि हड़पने की साजिश में दो आरोपी गिरफ्तार, जांच में खुल रहे राज
रविवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भादसोड़ा थाना पुलिस ने कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री और नामांतरण के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि रिकॉर्ड में हेरफेर किया और जमीन पर अवैध दावा करने की साजिश रची। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री करवाई गई। पुलिस ने