अररिया: दल्लू टोला में देशी बम फटने से एक छात्र का बायां हाथ उड़ा, सदर अस्पताल में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
Araria, Araria | May 8, 2025 अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के दल्लू टोला में गुरुवार को तेज आवाज के साथ बम विस्फोट हुई। जिसमें चौदह साल का एक बालक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसमें बालक के बायां हाथ का चिथड़ा उड़ गया है। आनन फानन में बालक को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद समुचित इलाज के लिए उसे अररिया सदर अस्पताल रेफर किया गया है।