अररिया: अररिया में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.157 किलो कोबरा सांप का विष जब्त किया, 6 तस्कर गिरफ्तार
Araria, Araria | May 8, 2025 अररिया जिले में वन विभाग ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस संयुक्त अभियान में फारबिसगंज क्षेत्र में कोबरा सांप के विष की अवैध तस्करी में शामिल छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान 2.157 किलोग्राम कोबरा सांप का विष, तीन मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन जब्त किए है