मुरैना नगर: श्री बांके बिहारी मंदिर से शहर में निकाली गई खाटू श्याम की निशान यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
शहर के मोरवी नंदन भक्त मंडल द्वारा आज देर शाम शहर के जीवाजी गंज के अग्रसेन पार्क में चतुर्थ श्री खाटू श्याम कीर्तन गुणगान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जिसको लेकर आज दोपहर मोरबी नंदन भक्त मंडल के सदस्यों ने सबसे पहले शहर के श्री बांके बिहारी मंदिर से निशान यात्रा बेंड बाजे और ढोल नागाड़ो के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई,यात्रा का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।