आरोन: उमरिया: आंगनबाड़ी केंद्र में सत्तू लूटने से रोकने पर कार्यकर्ता के परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप, शिकायत दर्ज
Aron, Guna | May 22, 2026 आरोन थाना के उमरिया आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता शकुंतला बाई यादव ने गांव के दबंगो पर जानलेवा हमला कर शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए है। 22 मई को थाना और एसपी से की शिकायत में 21 मई को केंद्र पर गांव के चार लोग आए, सत्तू लूटने का विरोध करने पर फरसा डंडों से परिवार पर हमला करने के आरोप लगाए है। शिकायत में कार्यवाही करने की मांग की गई है।